फारबिसगंज: राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने की फारबिसगंज के जर्जर सड़कों के मरम्मतीकरण की मांग
राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ई आयुष अग्रवाल ने फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में एनएच से शहर को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मती की मांग की. इस मौके पर उन्होंने कहा महज एक साल पहले बना सड़क की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है. उन्होंने कहा जल्द मरम्मती नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.