फारबिसगंज: परवाहा में पिकअप वैन से मवेशी चोरी कर भाग रहे तीन व्यक्ति को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा,किया पुलिस के हवाले
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के परवाहा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई मवेशी चोरी की घटना के बाद सचेत हो कर पहरा दे रहे स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी का मवेशी लोड कर भाग रहे एक पिकअप वैन व उस पर सवार चालक सहित तीन लोगों को खदेड़ कर पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनो लोगो की जम कर पिटाई कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है.