फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना.
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर लोगों की समस्याओं को विधायक ने सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द समाधान की बात कही. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.