फारबिसगंज: बिजली की समस्याओं को लेकर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी ने अधिकारियों के साथ की बैठक.
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली को लेकर फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस मौके में बिजली की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई. इस मौके पर लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा. विधायक श्री केसरी ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.