बालोद: नकटी में 85 घर तोड़े जाने पर कांग्रेस भड़की, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जलाया पुतला, गरीबों को न्याय देने की मांग
Balod, Balod | Jul 4, 2026 ग्राम नकटी में 85 मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की।