कटनी नगर: वनमंडल कार्यालय में सर्प मित्रों के साथ चयनित कर्मचारियों को दिया गया सर्प पकड़ने प्रशिक्षण, प्रदान की गई आधुनिक किट
वन्य जीव संरक्षण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे वन मंडल कार्यालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में सर्प रेस्क्यू प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में सर्प मित्रों के साथ विभिन्न विभागों के चयनित कर्मचारी शामिल हुए। जिन्हें सर्प रस्क्यु के दौरान उपयोग होने वाली एक आधुनिक किट भी प्रदान की गई है।