नवाबगंज: ऑनलाइन नीलामी में बिकीं कबाड़ एंबुलेंस, पटना से ट्रक पहुंचा बाराबंकी, आखिर क्या है वजह
बाराबंकी जिला अस्पताल से देर रात करीब 9 बजे तीन कबाड़ एंबुलेंस और एक सूमो वाहन ट्रक पर लादकर हटाए गए। ये सभी वाहन ऑनलाइन नीलामी के जरिए बिहार के पटना के एक स्क्रैप व्यापारी ने खरीदे हैं।सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इतनी दूर से कबाड़ वाहन खरीदने का फैसला आखिर क्यों लिया गया।