उ0प्र0 पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की यादगार विदाई हेतु ASP वन्दना सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ASP द्वारा उ0प्र0 पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके परिवारीजनों की उपस्थिति मे स्मृति चिन्ह, शॉल देकर सम्मानित किया गया।