जोधपुर: जोधपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का पूर्णारती के साथ समापन
जोधपुर के वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में नौ दिवसीय श्री राम कथा का पूर्णारती के साथ आयोजन समाप्त हुआ। कथावाचक अनिल महाराज ने भगवान श्रीराम की महिमा बताते हुए कहा कि भक्ति और समर्पण से भक्त महान बनते हैं। कथा के दौरान भक्त भजनों पर झूमते नजर आए और मंच संचालन मदन जांगिड़ ने किया।