बांके बाज़ार: आमस एवं बांके बाजार में हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाई गई, अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
आमस एवं बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश एवं समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। आमस प्रखंड के बलियारी, कथक बीघा, सिहुली सहित कई गांवों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ मस्जिदों और