मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में राष्ट्रीय सर्वण आर्मी की बैठक आयोजित, राष्ट्रीय महासचिव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सोमवार की सुबह 8 बजे मऊरानीपुर में राष्ट्रीय सर्वण आर्मी की बैठक संपन्न हुई।राष्ट्रीय महा सचिव सुमित मिश्रा ने मऊरानीपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में तहसील अध्यक्ष रजनीश दुबे,नगर अध्यक्ष अभिषेक पाठक,जिला संयोजक मयंक दीक्षित शामिल रहे।संगठन को मजबूत करने और गरीब सर्वणों की मदद के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया गया।