परिहार: दुख देखकर खुद को रोक नहीं सकीं विधायक गायत्री देवी, मृतक के परिजनों से मिलते ही छलक पड़े आंसू
परिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सुतिहारा, वार्ड संख्या-9 निवासी स्वर्गीय मनोज प्रसाद के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन के बाद भाजपा विधायक गायत्री देवी सोमवार को उनके आवास पहुंचीं। शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देते समय विधायक अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और उनके आंखों से भी आंसू छलक गए।