फतेहपुर: बिंदकी कोरवा के समीप एयरफोर्स से सेवानिवृत्त वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप, बेटी ने हत्या की जताई आशंका
दो दिन पूर्व लापता 70 वर्षीय वृद्ध का शव बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप खेत मंे पड़ा मिला। मृतक की पुत्री ने हत्या की आशंका जताई है। बताते चलें कि कानपुर नगर के थाना चकेरी निवासी स्व0 मदरू प्रसाद का पुत्र शिवलाल ऐयरफोर्स से सेवानिवृत्त थे। बताते हैं कि नौ मई की सुबह वह घर से सामान लेने के लिए निकले थे और लापता हो गए। दस मई को परिजनों ने स्थानी