हरदा: शहर की सड़कों पर घूम रहे मवेशी, वाहन चालकों और राहगीरों के लिए बने खतरा
Harda, Harda | Nov 27, 2025 आज 27 नवंबर शाम 6 बजे पब्लिक एप के रिपोर्टर से फोन पर देव राजपूत, रहवासी ने चर्चा करते हुए बताया कि शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी की सड़कों सहित गलियों में दिन-रात आवारा मवेशी बड़ी संख्या में घूम रहे हैं। इनके कारण रहवासियों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय ये मवेशी घरों के सामने झुंड बनाकर बैठ जाते हैं।