गायघाट: गायघाट और बोचहां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से डिजिटल मीडिया संवाददाता घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चौक और बोचहां थाना के उनसर चौक के समीप एनएच 527सी पर अज्ञात वाहन की ठोकर है एक डिजिटल मीडिया के संवाददाता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शिकायत दर्ज किया है।घायल युवक का पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के लोचा गांव निवासी आदर्श कुमार सिंह बताया गया है।