छतरपुर जिला पंचायत के सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने आज 30 जनवरी दोपहर करीब 5:30 बजे छतरपुर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर बाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा एवं नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष चतुर्वेदी को नोटिस जारी किया गया।