बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय में किशोर की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुनकर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
जिला बुनकर समाज विकास संस्थान बांसवाड़ा की ओर से पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मृतक वीरेंद्र बुनकर के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि वीरेंद्र बुनकर पुत्र राजू बुनकर निवासी पालोदा का शव खमेरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।समाज के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला।