मशरक: महाराणा प्रताप चौक पर ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
मशरक के महाराणा प्रताप चौंक पर अनियंत्रित ऑटो की टक्कर में बाइक सवार को 112 टीम ने रविवार की दोपहर 12 बजें के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। घायल इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव निवासी हरिहरनाथ उपाध्याय का 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उपाध्याय हैं। बताया गया कि वे मशरक बाजार आए थे कि अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें वे घायल हो गए।