सिलाव: पटना में श्रवण कुमार के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नालंदा विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में छाई खुशी
Silao, Nalanda | Jan 29, 2024 आज रविवार को पटना में श्रवण कुमार के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नालंदा विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में देखी गयी खुशी। नालंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिलाव के जदयू नेता अरूण कुमार सिंह, बेन प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल, नालंदा के जदयू नेता पप्पू कुमार ने बताया कि श्रवण कुमार बेन प्रखंड के बेन गांव के निवासी हैं।