धौलपुर: जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ, जिला कलेक्टर ने की पुष्टि
जिला कारागार धौलपुर में कैदियों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल के अंदर कुछ कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान कैदियों द्वारा जेल प्रहरियों के साथ अभद्रता किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला एवं जेल प्रशासन हरकत में आ गया। स्थिति को नियंत्रित करने