नौतनवा: भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र SDM नौतनवां को सौंपा
भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नौतनवां तहसील परिसर में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राम नरेश यादव की अध्यक्षता में महापंचायत कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा किया। प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम नौतनवां को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय महा सचिव संगीता यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश गोयलआदि लोग मौजूद रहे।