चितरंगी: जल गंगा संवर्धन अभियान से लंघाडोल गांव में ग्राउंड वाटर लेवल में हुआ सुधार
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेतृत्व में जिले में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सुखद परिणाम दिखने लगे है। इसी कड़ी में जिले जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत लंघाडोल में निर्मल नीर कूप“ में डगवेल रिचार्ज पिट का निर्माण कर एक छोटी लागत में बड़ी सफलता अर्जित की गई है।