चितरंगी: खेत तालाब निर्माण से चितरंगी के किसान लोली बनसैया को मछली पालन से होगी अतिरिक्त आमदनी
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम करलो निवासी किसान लोली बनसैया के खेत में मनरेगा योजना के तहत खेत तालाब का निर्माण कराया गया है।जहां खेत तालाब के निर्माण से लोली बहुत खुश है।वे अपनी फसलों की सिंचाई खेत तालाब के पानी से कर सकेंगे।साथ ही मछली पालन से उन्हे अतिरिक्त आमदनी भी भी प्राप्त होगी।