चितरंगी: चितरंगी से सिंगरौली जिला मुख्यालय जाने वाले 2 रास्तों में भरा पानी, बाधित हुआ आवागमन
चितरंगी से जिला मुख्यालय की ओर जाने वाला रास्ता कसर गेट के पास रेलवे ओवर ब्रिज है जहां ओवर ब्रिज के पास रास्ते में जल जमाव हो गया जिसके वजह से उसे रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बंद है,एवं वही दूसरा रास्ता भी बंद है जो रेलवे स्टेशन से होके चितरंगी जाता है जहां छठ घाट के पास पानी का बहाव काफी तेज होने के वजह से रास्ते से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका है।