बरडीहा: बरडीहा के लावाचंपा गांव में घास काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में छाया मातम
Bardiha, Garhwa | Sep 30, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लावाचंपा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बुधवार को खेत में घास काटने गई एक 46 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लावाचंपा निवासी अशोक रजवार की पत्नी जागो देवी अपने घर से पशुओं के लिए घास काटने खेत की ओर निकली थीं। जब वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू