बदायूं: भगता नगला गांव में एक लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने एक युवक को सबल मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | May 10, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के भगता नगला गांव में एक लाख रुपए की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने भजन लाल पुत्र जगदीश के सबल मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं घायल भजनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।