झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-भीमसेन-खैरार-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलखंड का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Dec 12, 2024 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-भीमसेन-खैरार- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण गुरुवार समय करीब दोपहर 3:30 बजे किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले समपार फाटक, मेजर, माइनर ब्रिज, सिग्नल एवं अन्य संरचनाओं का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से अवलोकन किया।।