झांसी: स्मार्ट सिटी के नाम हुए 300 करोड़ घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई न होने पर नगर निगम गेट पर धरना देंगे सपा नेता रोहित
Jhansi, Jhansi | Dec 12, 2024 सपा नेता रोहित सिंह पारीक्षा ने नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर गुरुवार समय करीब दोपहर 3:30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें रोहित सिंह पारीछा नें स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए 300 करोड़ के घोटाले को लेकर उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे।