सतबरवा: रांची से मेदिनीनगर जाते समय सतबरवा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हुआ स्वागत, सौंपा गया मांग पत्र
रांची से मेदिनीनगर जाने के क्रम में मंगलवार पूर्वाहन 11 बजे सतबरवा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का अंग वस्त्र, बुके एवं फूल माला देकर स्वागत किया गया। अर्जुन मुंडा मेदिनीनगर जाने के क्रम में सतबरवा रूके थे। ग्रामीणांे ने जल, जंगल, जमीन बचाने को लेकर गुहार लगायी एवं सतनी, कोटया, लकडाही पहाड़ को बचाने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।