शिवगंज: पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
पेट्रोल की किल्लत की सूचना फैलते ही शिवगंज स्थित हवाई नदी के पास पेट्रोल पंप पर मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते पेट्रोल पंप परिसर में कुछ समय के लिए अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई। वाहन चालकों में जल्द से जल्द पेट्रोल भरवाने की