गुरुवार को नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख ने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा के स्थानीय नेता एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ ने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।