टेकरी दांदूं गांव की महिला ने पुलिस पर लगाए आरोप, नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट और जबरन शराब पिलाने का आरोप
Raebareli, Raebareli | May 1, 2026
1 मई शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची महिला के द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला के जेवर छीनने के साथ नाबालिक बच्चे पर जबरन शराब पिलाने तथा मारपीट करने का पुलिस पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक थाने में बंद कर रखा गया और रात भर बैठाया गया। पुलिस ने पीड़िता के जेवर भी छीन लिए और शिकायत करने पर धमकी भी दी गई है।