संगरिया: पुलिस ने चक 3 एम जे डी रोही रतनपुरा में 2 जनों को पोस्त के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने पोस्त के साथ 2 जनों को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे एस आई राजेंद्र प्रसाद ने नाकाबंदी के दौरान चक 3 एम जे डी रोही रतनपुरा में बाईक सवार मनीष व सुरेंद्र कुमार निवासी रासुवाला को पकड़कर उनके पास से 2 किलो 610 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है।