इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित निजी संस्थान में छात्रों के बीच हुई मारपीट, वीडियो आया सामने
Indore, Indore | Feb 19, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी इंस्टिट्यूट में छात्रों के बीच मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र क्लास रूम में ही मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में इंस्टीट्यूट प्रबंधन के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें पुलिस ने छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।