इंदौर: जिले की पुलिस तैयार करेगी बदमाशों का 3D डेटा, हुलिया बदलकर वारदात करने पर बदमाश की होगी पहचान
Indore, Indore | Feb 19, 2025 इंदौर पुलिस अब और हाईटेक हो रही है। जिसमें वारदात के बाद हुलिया और लाइफ स्टाइल बदलकर फरार होने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए थ्रीडी डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए आयरिश और फेस फोरेंसिक डाटा एकत्रित करना पुलिस ने शुरू किया है। जिसमें बदमाश यदि अब हुलिया बदलकर भी वारदात करेगा, तो पुलिस उसकी पहचान कर सकेगी। इसके लिए विभाग को इंटीग्रेटेड डिवाइस भी मिल गए है।