विदिशा नगर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऑटो में घूमने का वीडियो और फोटो हो रहा वायरल, फोटो और वीडियो रविवार के बताए गए हैं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार और रविवार को विदिशा में ही थे, विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में कैंसर स्कैनिंग शिविर का आयोजन किया गया था, इसी दौरान शहर के ऑटो चालक कपिल के ऑटो में सवार होकर घूमने के लिए निकले उनके साथ विधायक मुकेश टंडन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और उनके सुरक्षा गार्ड भी बैठे हुए थे।