बैराड़: घर से 14 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां घर से बिन बताए एक 14 वर्षीय किशोरी कहीं चली गई जिसे परिजनों ने हर संभव प्रयास कर ढूंढा लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका जिसकी सूचना परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दी है। जहा पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से मंगलवार शाम 5:00 बजे मामला दर्ज कर किशोरी का सुराग लगना शुरू कर दिया है।