आज़मगढ़: लक्षिरामपुर में नर्सिंग होम में मारपीट के मामले में डॉक्टर पक्ष से भी मुकदमा दर्ज, लूट, मारपीट की धाराओं में हुई FIR
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर में 11 अप्रैल की देर शाम को नर्सिंग होम में मारपीट हुई थी। मामले में उसी दिन नर्सिंग होम के डॉ मनीष त्रिपाठी समेत अन्य पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को नर्सिंग होम के स्टाफ हेमन्त पाण्डेय ने अंकुर सिंह व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।