सैदपुर: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा नया रोजगार, मिड डे मील सामग्री की आपूर्ति व यूनिफॉर्म सिलाई से जुड़ेंगी महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। मंगलवार को सैदपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी ज्योति चौरसिया ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें नए रोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना पर विस्तार से चर्चा की।