पन्ना: बृहस्पति कुंड में रोमांच का नया ठिकाना: हवा में तैरते कांच के पुल से निहारेंगे प्रकृति, जल्द खुलेगा पर्यटकों के लिए
Panna, Panna | Mar 30, 2026 "पन्ना का प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड अब नए अवतार में तैयार है! यहाँ 300 फीट की ऊँचाई पर 28 मीटर लंबा ग्लास ब्रिज बनाया गया है, जिसका 11 मीटर हिस्सा हवा में रहेगा। 3 करोड़ की लागत से तैयार इस ब्रिज से पर्यटक झरने का अद्भुत नज़ारा देख सकेंगे। आगामी मानसून तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।"