मालपुरा: कालिका पेट्रोलिंग यूनिट मालपुरा ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत एक युवक को किया गिरफ्तार
Malpura, Tonk | May 15, 2026 महिला सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संपूर्ण टोंक जिले में चलाए जा रहे डिकॉय ऑपरेशन के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट मालपुरा थाना टीम ने मालपुरा कृषि उपज मंडी के सामने से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील इशारे करते एक युवक को किया गिरफ्तार,यह जानकारी थाना अधिकारी ने आज शुक्रवार शाम 6:00 बजे मीडिया को दी