नरपतगंज: नरपतगंज पुलिस ने दो माह पूर्व युवक हत्याकांड का किया उद्भेदन, दो आरोपी युवकों को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चक्रदाहा के समीप मिले अज्ञात युवक का शव बरामद मामले का उद्वेदन करते हुए घटना में शामिल आरोपी दो युवक को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया ।