झालरापाटन: प्रेम विवाह न होने से नाराज युवक ने मुंडेरी पुलिया से कालीसिंध नदी में कूदकर आत्महत्या की, परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे
झालावाड़ में प्रेम विवाह न होने से नाराज एक 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे मुंडेरी पुलिया से कालीसिंध नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार, खंडिया कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र राधेश्याम अपनी कॉलोनी की ही एक युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।