कायमगंज: गांव नीम करोरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
मेरापुर के गांव नूर नगर संकिसा निवासी 31 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र हरकुसुम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल युवक अक्षय को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल युवक अक्षय कुमार ने बुधवार को बताया कि बाइक से नीमकरोरी गया हुआ था। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमे वह घायल हो गया