मोहनलालगंज: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।