उचकागांव: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा: 20 करोड़ की सुपारी पर शूटरों को मिले सिर्फ ₹500
गोपालगंज एसपी ने नमकीन व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। इस हत्या के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सुपारी तय की गई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शूटरों के हाथ महज 500 रुपये ही लगे।