मोहनिया: अधौरा पहाड़ी पर नियमों की अनदेखी कर वाहनों पर सवारी बैठाकर चलाए जा रहे हैं वाहन, दुर्घटना की बढ़ी आशंका, विभाग मौन
कैमूर जिले का परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का दावा कर रहा है लेकिन रिजल्ट ठीक उसके उल्टा है। अधौरा पहाड़ी पर जाने वाले वाहनों के छज्जे के ऊपर यात्रियों को बैठा कर वाहन चालक ले जा रहे हैं । यह मंजर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी पूरी तरह से इन वाहनों के प्रति है मौन।