इगलास: इगलास में प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ वकीलों और रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Iglas, Aligarh | Jun 11, 2026 इगलास में उत्तर प्रदेश सरकार के एक फैसले के खिलाफ वकीलों और रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। इगलास कस्बा स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर वकीलों, कातिबों, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट और फोटोग्राफरों ने मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सरकार द्वारा 'फ्रंट कार्यालय' खोलने के फैसले के विरोध किया गया है।