पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बी कोठी थाना ने चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 28, 2026
पूर्णिया के बीकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिबरा बाजार में स्थानीय पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने एवं चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं.दोनों को जेल भेजा गया