राती करार के रहने वाले सुदर्शन की झिरीखुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव की एक महिला से सुदर्शन के संबंध थे और उन्हें ऐसी आशंका है कि इसी के चलते उसकी हत्या की गई है उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के पास सुदर्शन की तीन बुआं पहुंची और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है